सूखा मौसम और ठंडी लहर के बीच ताज़ा मौसम पूर्वानुमान।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

देहरादून/ राज्य में अक्टूबर में हल्की बारिश हुई थी, लेकिन नवंबर महीने में सूखा मौसम रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। सूखी ठंड का प्रभाव पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है, जिससे फसलों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। खासतौर पर मसूरी और मुक्तेश्वर जैसे हिल स्टेशनों में न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे गिर चुका है।

यह भी पढ़ें 👉 : कुमाऊ कमिश्नर ने सनी लेक प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण अवैध निर्माण व कई अनियमितता मिलने पर अधिकारियों को दिए सख्त कार्रवाई करने के आदेश।

उत्तराखंड में दिसंबर की शुरुआत में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक राज्य में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। ठंड तो कड़ी है, लेकिन यह सूखी ठंड है, जिससे सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार के मामलों में वृद्धि हुई है। उत्तराखंड के मैदानों में अधिकतर स्थानों पर धुंध और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस पूरे हफ्ते बारिश की संभावना नहीं है, और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का कोई संकेत नहीं है। सूखे मौसम के कारण किसान काफी परेशान हैं, जबकि पहाड़ों पर तापमान माइनस में जाने से झरनों का पानी भी जम गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *