पौड़ी में जिला पंचायत सदस्यों ने मुंडवाए अपने सिर, करोड़ों के घोटाले के लगाए आरोप।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ पौड़ी जिला पंचायत अब नोट छापने की मशीन बन
गई है आखिर एक जिला पंचायत अधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष ओर जिला पंचायत सदस्य पांच साल में कैसे करोड़ पति बन जाता है। यह जांच का विषय है। मामला पौड़ी जिले की सबसे बड़ी इकाई जिला पंचायत का है जहां करोड़ो के बजट को ठिकाने लगाने को लेकर आज जिला पंचायत सदस्यों ने अपने सिर मुड़ाए और जिला पंचायत अध्यक्ष ओर अधिकारियों पर बजट को ठिकाने लगाने का आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें 👉 यहां बेटे ने मारा अपने भाई-भाभी को।

यहां कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने आज पौड़ी जिला पंचायत कार्यालय के बाहर धरना देकर अपनी 6 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई न होने पर अपने सिर मुंडए। धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य ने कहा बीते 2 सालों से जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक आयोजित न होने से नाराज हैं।
साथ ही साथ जिला पंचायत सदस्यों ने विभाग के कनिष्ठ अभियंता और निर्माण पटल पर तैनात कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 रेफरल सेंटर न बने चिकित्सालय : जिलाधिकारी।

उनका आरोप है कि दोनों ने राज्य सरकार से मिले बजट को खर्च करने में वित्तीय गड़बड़ी कर भ्रष्टाचार किया है जिस पर ठोस कार्रवाई की मांग धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य कर रहे हैं।

नाराज जिला पंचायत सदस्यों ने मुंडवाए सिर

अपना सिर मुंडवाने पर जिला पंचायत सदस्य गौरव और कुलभूषण ने बताया कि जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक
आयोजित न होने के कारण वे क्षेत्र की समस्याओं को सदन के सामने नहीं रख पा रहे हैं जिससे विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 यहां 141 परिवारों को जारी किया गया नोटिस, पढ़िए पूरी ख़बर।
साथ ही साथ क्षेत्र में किए गए कार्यों का भुगतान भी नहीं हो पाया है जिला पंचायत सदस्यों ने कहा यदि जल्द उनकी 6 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। पंचायत सदस्यों ने कहा कि बीते वित्तीय वर्ष के केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दिए गए बजट का शासनादेश व बजट को किन जिला पंचायत के क्षेत्रों में दिया गया उसकी

यह भी पढ़ें 👉 यहां जिला अस्पताल में मरीज की पट्टी नहीं होने पर सड़ गया पांव।

जानकारी देने अभियंता एवं कार्याधिकारी के पद पर नियमित अधिकारी को तैनात किए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार से मिले बजट में वित्तीय अनियमितताएं भी की जा रही है जिला पंचायत सदस्यों ने उक्त मांगों पर अविलंब कदम नहीं उठाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *