मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतो पर ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी सख्त एसडीएम, डीएफओ सहित कई अधिकारियों का रोका वेतन।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ कोटद्वार तहसील के उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज जन शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं करना भारी पड़ गया है। जिलाअधिकारी डॉ आशीष चौहान ने दीवाली से पहले उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डीपीआरओ पौड़ी, डीएफओ लैंसडाउन और चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन) का भी वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने की जिला प्रभारियों की नियुक्ति।

वहीं, राजस्व विभाग, ऊर्जा विभाग, लोक निर्माण विभाग, पेयजल विभाग और ग्राम्य विकास विभाग समेत 21 विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
वही जिलाधिकारी आशीष चौहान ने खनन अधिकारी द्वारा
खनन स्थलों का नियमित रूप से निरीक्षण नहीं करने पर स्पष्टीकरण तलब किया है इसी बीच जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खनन विभाग के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी करना सुनिश्चित करें जहां अवैध खनन की आशंका है उन क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान कोई पकड़ में आता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में अब पीएमजीएसवाई के भ्रष्ट घुसखोर सहायक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस ने किया गिरफतार।

राज्य कर कोटद्वार ने पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष कम राजस्व प्राप्त होने पर जिलाधिकारी आशीष चौहान को स्पष्टीकरण दिया।राज्य कर विभाग कोटद्वार द्वारा पिछले वर्ष 2023-24 में 56.72 राजस्व प्राप्त किया था परन्तु इस वित्तीय वर्ष में 53.42 ही राजस्व प्राप्त किया गया है ऐसे में जिलाधिकारी ने विभाग को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में जिले की 119 शिकायतें 36 दिन से अधिक वक्त बीतने के बाद भी दर्ज हैं इसी कारण सुस्त अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *