जम्मू-कश्मीर/ किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से भीषण तबाही मच गई। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे मचेल माता मंदिर मार्ग पर बादल फटने की घटना में अब तक 60 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में सुरक्षा बल के जवान भी शामिल हैं। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैंन, जबकि कई अभी लापता हैं। अधिकारियों के अनुसार, राहत-बचाव कार्य में लोगों को सुरक्षित निकाला का रहा है, जिनमें से 100 की हालत गंभीर बनी हुई है। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। बादल फटने से मंदिर मार्ग और आसपास के गांवों में भारी नुकसान हुआ है।
मचेल माता मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए लंगर और दुकानें बाढ़ में बह गईं। एक सुरक्षा चौकी समेत कई ढांचे पानी में डूब गए। घटना के बाद आसपास के इलाकों में सड़क और पुल टूटने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया प्रशासन ने हादसे के बाद मंदिर यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को राहत-बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। किश्तवाड़ में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।