


न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी
पौड़ी/ जिले के थलीसैण विकास खंड के रोली गांव के समीप देर रात बादल फटने से ग्रामीणों का जबरदस्त नुकसान हुआ है। रौली गांव के ग्रामीण मनोज ने जानकारी देते हुए कहा कि देर रात लगभग 1.30 बजे गांव में भारी बारिश हुई जिसके बाद गांव के पास बादल फटा है।
यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर, राष्ट्रीय राजमार्ग 109 का टूटकर बहा बड़ा हिस्सा, कुमाऊं का कटा कर्णप्रयाग बद्रीनाथ से सम्पर्क
बादल फटने से आए पानी से कई घरों के साथ ही गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है और गांव कों जोड़ने वाली एक मात्र सड़क का भी एक हिस्सा बहने के साथ ही कुछ मवेशी भी इसका शिकार बने हैं। ग्रामीणों नें इसकी सूचना प्रशासन को भी दें दी है।














