चमोली, पूर्व सैनिक ने छोटे भाई की पत्नी का कुल्हाड़ी से सर फाड़ कर उतारा मौत के घाट।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चमोली

 चमोली/ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हरसारी गांव में एक सेवानिवृत्त सैनिक ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार करके उसे लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते पूर्व सैनिक ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें 👉उतराखंड के 5 जनपदो के लिए आधी तूफान बारिश व बिजली चमकने का मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की बेटी मनीषा निवासी हरसारी मेहलचौरी द्वारा थाना गैरसैण में आकर तहरीर दी की विनोद सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी हरसारी मेहलचौरी थाना गैरसैण द्वारा उनकी माता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉चार धाम यात्रा के लिए सभी हेली सेवाओं की 20 जून तक टिकट फूल।
जिसके बाद गैरसैंण थानाध्यक्ष जयपाल सिंह नेगी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना गैरसैंण में धारा 307 भादवि के तहत मुकदम दर्ज किया गया साथ ही हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर अभियुक्त की तलाश प्रारम्भ की गगी।

यह भी पढ़ें 👉वनाग्नि को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंभीर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के दिए निर्देश

घायल महिला की मौत के बाद मुक़दमे में धारा- 302 भादवि की बढ़ोत्तरी कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को कब्जे में लिया गया। पुलिस टीम ने 2 घंटे के अंदर ही आरोपी विनोद सिंह को थाना क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करके जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉देश में हीट वेब देश के 11 राज्यों में लू का कहर।

पूर्व सैनिक को शक था की महिला उसके और उसके परिवार पर जादू टोना करती है इसको लेकर दोनों परिवारों में विवाद था इसी विवाद के चलते उसके द्वारा महिला की हत्या कर दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *