सावधान>>> इन राज्यों में तबाही मचाने पहुंच रहा है भयंकर चक्रवात (दाना) 300 ट्रेनें रद्द स्कूल कालेज बंद एनडीआरएफ तैनात अलर्ट मोड में सरकार।

न्यूज 13 ब्यूरो

न्यूज 13 ब्यूरो/ ओडिशा में दाना तूफान को लेकर 24 से 25 अक्टूबर तक हर ओर सतर्कता बढ़ाई गई है ओडिशा और बंगाल में तूफान से बचाव की व्यापक तैयारियां की गई हैं। ओडिशा में एनडीआरएफ की 288 टीमें तैनात की गई हैं। तूफान की भयावहता का अंदाजा लगाते हुए 14 जिलों से 10 लाख लोगों को सुरक्षित शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे बैंग में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप पुलिस जुटी महिला की शिनाख्त में।

इस तूफान का असर ओडिशा से लेकर बंगाल, बिहार और झारखंड तक देखने को मिल सकता है। पुरी में तूफान के राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच सतह से टकराने की संभावना है।आइएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात का रूप धारण कर 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा की ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, टूटी परिवहन विभाग की कुम्भकरणी नींद शहर में जाम का मुख्य कारण बन रहे ई-रिक्शा पर शूरु की कार्रवाई।

अभी यह पारादीप से 560 और सागरद्वीप से 630 किलोमीटर दूरी पर है।

कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना

गुरुवार 24 अक्टूबर की रात या शुक्रवार 25 अक्टूबर की सुबह यह पुरी समुद्रतट और बंगाल के सागरद्वीप तट से टकराएगा। इस दौरान हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। मौसम विभाग ने बंगाल-ओडिशा समेत कई राज्यों में 24 और 25 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

तीन दिनों के लिए लगभग 300 ट्रेनें रद

एनडीआरएफ के सेकंड इन कमान टूआइसी वर्द्धमान मिश्रा के मुताबिक एनडीआरएफ टीमों को तटवर्ती जिले में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग, कुलदीप के तेवरों ने बढ़ाई भाजपा की बेचैनी, सुर्खियों में है सोशल मीडिया में दिया बयान।

ओडिशा के सात जिलों में तूफान और भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण-पूर्व रेलवे ने अगले तीन दिनों के लिए लगभग 300 ट्रेनें रद कर दी हैं।
मुख्यमंत्री ने बुलाई कैबिनेट की बैठक मंत्रियों को दी जिम्मेदारी ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने बुधवार को तूफान से बचाव के लिए कैबिनेट की बैठक बुलाकर नौ मंत्रियों व नौ वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों को राहत व बचाव कार्यों की कार्ययोजना व निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है

स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी

राज्य सरकार ने आपदा राहत बल को तैनात करते हुए स्कूल- कॉलेजों को बंद कर सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी है। वहीं पर्यटकों के लिए भी चेतावनी जारी करते हुए उन्हें समुद्र तट की ओर जाने से मना किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जा रहा था शिक्षक, लोगों ने कर दी धुनाई, आरोपी गिरफ़्तार।

महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व समारोहों पर तूफान थमने तक के लिए रोक लगा दी गई है। विभिन्न समुद्री तटों पर एहतियात के तौर पर निषेधाज्ञा लगा दी गई है।

 हमने कई तूफान झेले, घबराएं नहीं लोग पटनायक

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक वीडियो संदेश जारी करके लोगों से अपील की है कि तूफान से उन्हें घबराने या डरने की जरूरत नहीं है लेकिन सभी सुरक्षित रहें और सावधानी बरतें। उन्होंने कहा है कि हमने कई तूफान झेले हैं और इस बार भी बेहतर ढंग से सामना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *