उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटें हारी बीजेपी, राजेन्द्र भंडारी को दलबदलने का बद्रीनाथ की जनता ने दिया दंड।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

देहरादून/ उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को चारों खाने चित कर दिया है। मंगलौर से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने भाजपा प्रत्याशी को पटकनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉 : केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दी अंतरिम जमानत।

बद्रीनाथ विधानसभा सीट से भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। मंगलौर के बाद बद्रीनाथ सीट पर भी “कांग्रेस” ने जीत का परचम लहरा दिया है। कॉंग्रेस के लखपत बुटोला ने जीत दर्ज की है। लखपत बुटोला ने बीजेपी के राजेंद्र भंडारी को हराया है।

यह भी पढ़ें 👉 : उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने एमजी इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

आपको बताते चलें 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा अयोघ्या भी हार गई थी। उत्तराखंड मे हुए दोनों उपचुनाव मे बीजेपी की हार हुई है और कांग्रेस की जीत हुई है ऐसे मे कांग्रेस भवन मे कांग्रेस के तमाम नेताओं ने जश्न मनाया वही कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस की जीत पर ख़ुशी जताई है उनके अनुसार ये बीजेपी के घमंड की हार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *