बिग ब्रेकिंग,  बिनसर के जंगल में लगी भीषण आग 4 लोगों की ज़िंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/जनपद के बिनसर वन क्षेत्र से एक अत्यंत दर्दनाक हादसे की खबर आई है। यहां वनाग्नि की चपेट में आने से 04 की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं 04 घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिनसर अभयारण्य में आग बुझाने गई टीम में 04 की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ में घोड़े से गिरकर महिला का हुआ पांव फ्रैक्चर, गंगोत्री में दर्शनों के लिए लाइन में लगी महिला हुई मुर्छित।

गुरुवार अपराह्न बिनसर वन्य जीव अभयारण्य में आग बुझाने पहुंची टीम का वाहन वनाग्नि की चपेट में आ गया जिसमें झुलसकर फारेस्ट गार्ड, वन श्रमिक, पीआरडी जवान , फायर वॉचर की मौत हो गई। वहीं चार अन्य झुलसे घायलों को बेस अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, चलती जीप से गिरी दो महिलाएं, दोनों हुई गम्भीर रूप से घायल।

इस हादसे के साथ ही जनपद में इस सीजन में वनाग्नि की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 09 पहुँच चुकी है। इससे पहले मई माह में ही सोमेश्वर क्षेत्र में वनाग्नि की चपेट में आने से 05 लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *