भीमताल, हल्द्वानी निवासी दम्पत्ति की कार अनियंत्रित होकर समाई 200 मीटर गहरी खाई में, घायल दम्पत्ति को इलाज के लिए हायर सेंटर किया गया रेफर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

हल्द्वानी/ आशीष कार्की, पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह कार्की निवासी भोलानाथ गार्डन हल्द्वानी उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी गीतिका कार्की के साथ अपनी कार संख्या UK 04 AH 6267 से भीमताल से होते हुए सुंदरखाल को जा रहे थे इसी बीच पदमपुरी के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर रोड से लगभग 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत,धू धूकर जला घिंघारीखाल का आरक्षित वन क्षेत्र, देखते ही देखते 3 हेक्टेयर वन क्षेत्र हुआ जलकर राख।

कार दुर्घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विजय कुमार, चौकी प्रभारी धारी, थाना मुक्तेश्वर अधिनस्थ पुलिस बल को लेकर आपदा उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल, जिलाधिकारी व डीएफओ को उच्च न्यायालय का निर्देश, 8 जून तक पेश करें शपथपत्र।

और कार मे दुर्घटना घायल दंपत्ति को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालकर सकुशल प्राथमिक उपचार हेतु पदमपुरी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते ऊ घायल दंपत्ति को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *