भतरौजखान, मोटर साईकिल खाई में गिरने से गंभीर रुप से घायलों के लिए देवदूत बनी भतरौजखान पुलिस।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

भतरौजखान/  मोटर साईकिल खाई में गिरने से गंभीर रुप से घायलों के लिए देवदूत बनी भतरौजखान पुलिस।खाई में उतरकर, नदी पार कर कड़ी मेहनत/मशक्कत से सड़क पर लाकर सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर बचाई दो घायलों की जान।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, बाराही धाम में पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ पाँच दिनी विशाल विश्वकल्याण महायज्ञ,विश्व में सुख शांति समृद्धि के लिए विद्वान पुरोहितों ने दी यज्ञ में आहुतियां।

दिनांक 23 जून 2023 को थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी को सूचना मिली की चौखुटिया रोड पर स्थान केदार के समीप एक मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई है। जिसमें एक स्त्री व पुरुष सवार थे। इस सूचना पर थानाध्यक्ष भतरौजखान पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू कार्य हेतु पुलिस टीम सड़क मार्ग से नीचे खाई में उतरी व रामगंगा नदी को पार करते हुए घने कटीली झाड़ियों के बीच से गुजरकर घायलों तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड के इस नगर में सैलून व ब्यूटी पार्लर में पुरुष नहीं करेंगे महिलाओं की हेयर कटिंग व फेशियल, पढ़िए क्यो।

मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार दोनों घायल सड़क मार्ग से लगभग 60 मीटर नीचे खाई में गिरे थे व दोनों गम्भीर रुप से घायल थे। पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों के सहायता से दोनों घायलों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क मार्ग तक लाया गया तथा पुलिस के सरकारी वाहन के माध्यम से उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय भिकियासैंण पहुंचाकर समय से उपचार दिलाकर दोनों घायलों की जान बचाई गई।

दुर्घटना में घायलों का विवरण
1- पूजा पत्नी गौरव निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
2-राजेंद्र उर्फ रवि कुमार पुत्र स्वoशेर सिंह निवासी रामपु, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, कई विभाग नही दे रहे हैं अपने यहां हुए अतिक्रमण की सही जानकारी।

भतरौजखान पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी
2-हे0 का0 महेंद्र सिंह बिष्ट
3-हे0 का0 प्रकाश चंद्र
4-होमगार्ड मनीष जोशी
5-होमगार्ड नवीन गिरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *