ऋषिकेश-देवप्रयाग के बीच रात को गाड़ियों की एंट्री रहेगी बंद।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

देहरादून/ राज्य के ऋषिकेश-देवप्रयाग हाईवे पर एक नवंबर से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। दरअसल यह फैसला पुलिस ने लगातार घटित हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए रोकने के लिए लिया है। बताते चले कि इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं पर किसी भी प्रकार का प्रतिबन्ध नहीं रहने वाला है। एसओ महिपाल सिंह रावत ने बताया, देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग पर रात में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉 : उत्तराखंड में करवट बदलने जा रहा है मौसम, इन चार जिलों में झमाझम बारिश के साथ होगी बर्फबारी।

इसको रोकने के लिए एसपी टिहरी के निर्देश पर एक नवंबर से रात 10 से सुबह पांच बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। बताया, आपातकालीन सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। स्थानीय लोगों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। लोग यदि रात्रि को सफर करने की सोच रहे हैं तो वो या वो ऋषिकेश, श्रीनगर, देवप्रयाग में रुक जाए, वरना उन्हें फजीहतों का सामना करना पड़ सकता है। क्यों कि देवप्रयाग ऋषिकेश हाईवे पर रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *