बद्रीनाथ उप चुनाव से पहले भाजपा के अंदर ही विरोध शुरू, पढ़िए पूरी ख़बर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चमोली:-

चमोली/ बद्रीनाथ उप चुनाव से पहले भाजपा के अंदर ही विरोध शुरू, बद्रीनाथ से भाजपा के खिलाप, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष लड़ेंगे चुनाव, दोनों सगे भाइयों में हो सकती टक्कर, चमोली से बड़ी खबर बद्रीनाथ उपचुनाव में राजेन्द्र भण्डारी के खिलाप लड़ेंगे भण्डारी के भाई चुनाव, बद्रीनाथ बिधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्यासी राजेन्द्र भण्डारी के खिलाप भाजपा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि और पूर्व भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष बीरेन्द्र पाल भण्डारी चुनाव लडने जा रहे है। पोखरी में प्रेस वार्ता आयोजित कर उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से भी पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 : यहां पानी के लिए बाबा बौखनाग के दरबार में लगाई गुहार।

लेकिन उनकी दावेदारी को कोई भी तवज्जो नहीं दी गई। बता दें बीरेन्द्र पाल भण्डारी, राजेन्द्र भण्डारी के छोटे भाई हैं और इससे पहले कई वर्षों तक बीरेन्द्र पाल भाजपा में कई पदों पर थे और 2014 में भी राजेन्द्र भण्डारी की पत्नी रजनी भण्डारी और बीरेन्द्र पाल की पत्नी ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। वहीं बीरेन्द्र पाल भण्डारी ने कहा है कि उनके साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता भाजपा को छोड़ सकते हैं। ऐसे में भाजपा को इस सीट बड़ी दिक्कते आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *