बागेश्वर/ जिले के गरुड़ तहसील में बिजली आपूर्ति है ठप लगातार दूसरी रात क्षेत्र के कई गांवों की बिजली रही गुल 15 हजार से अधिक आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा
रविवार को शाम के वक्त से बिजली के तार में फॉल्ट आने से तहसील क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
तीन दिन से पूरी रात क्षेत्र में बिजली नहीं आई और आज बुधवार को सुबह तक भी लोग बिजली बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।
इसकी वजह बताई जा रही है कर्मचारियों का हड़ताल पर होना और कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वज़ह है ठेकेदार के द्वारा कर्मचारियों को 5 या 6 महीने से तनख्वाह नहीं देना बताया जा रहा है। बिजली सप्लाई आपूर्ति बहाल न होने के कारण अंधकार होने के चलते पूरे गोमती घाटी में रात में बाघ का भय बना हुआ है जिसके चलते कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है।