बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बाधित मार्ग खोलने के प्रयास जारी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भनेरपानी के पास भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण यातायात बाधित हो गया। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मौके पर यातायात को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है, इसलिए कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, गैरसैंण विकास परिषद की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न, अपूर्ण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मार्ग पर फंसे तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते एसडीएम जोशीमठ द्वारा प्रभावित यात्रियों के लिए भोजन, पानी की समुचित व्यवस्था की जा रहीं है। साथ ही, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 डीआरडीओ में कार्यरत अल्मोड़ा जिले का महेन्द्र पकड़ा गया पाकिस्तान के लिए जासूसी करता हुआ।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि प्रशासन की निगरानी में लगातार राहत एवं मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मार्ग को शीघ्र ही सामान्य करने के प्रयास जारी हैं, फिलहाल के लिए यात्रा रोक दी गयी है।उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *