अल्मोड़ा पुलिस के महिला थाना द्वारा महिला सीएलजी के साथ की जागरूकता गोष्ठी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस के महिला थाना द्वारा महिला सीएलजी के साथ की जागरूकता गोष्ठी।

महिला सुरक्षा,साईबर अपराध, उत्तराखण्ड पुलिस एप और गौरा शक्ति सहित हेल्प लाईन नंबरो की दी जानकारी।

अल्मोड़ा/ महिला थाना अल्मोड़ा द्वारा थाने की महिला सीएलजी सदस्यों की मीटिंग ली गई। उपस्थित सभी सीएलजी सदस्यों को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा सहित सभी अपराधों की जानकारी देकर कानूनी प्रावधानों व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 त्यूणी में हुए भीषण अग्निकांड का अपडेट,नायब तहसीलदार व फायर ब्रिगेड प्रभारी सहित 4 दमकल कर्मी निलंबित।

वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध व सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों की जानकारी देकर बचाव के संबंध में बताया गया। उत्तराखंड पुलिस एप में गौरा शक्ति सहित सभी ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी देकर महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड कराकर उनका गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराया गया,

यह भी पढ़ें 👉 प्रीतम सिंह दिल्ली तलब किए गए, या शिकायत करने पहुंचे, राजनैतिक गलियारों में है, चर्चाओं का बाजार गर्म।

एप में उपलब्ध 🆘 बटन की उपयोगिता को समझाकर विपरीत परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु बताया गया तथा पुलिस सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *