नैनीताल/ कैंची धाम मंदिर के वार्षिक महोत्सव में ड्यूटी करने के लिए अल्मोड़ा से आ रहे दो पुलिस कर्मियों को एक कार ने टक्कर मार कर घायल करने की घटना सामने आयी है। दुर्घटना करने के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पुलिस आरक्षी मोनिका जोशी और आरक्षी बालम सिंह जनपद अल्मोड़ा से कैंची धाम में ड्यूटी देने के लिये स्कूटी से आ रहे थे। इस दौरान भवाली-कैंची के बीच एक एर्टिगा कार संख्या यूके 03ए-5308 ने अनियंत्रित होकर उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए २ हल्द्वानी भेजा। बताया गया है कि महिला पुलिस कर्मी का डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में जबकि दूसरे पुरुष कर्मी का निजी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हुये वाहन चालक की तलाश कर रही है।
नैनीताल/ भवाली-कैंची के बीच करीब 8 किमी लंबे मार्ग पर कई स्थानों पर लोहे की Crash रेलिंग क्षतिग्रस्त है। इससे वाहनों के खाई में गिरने की संभावना बनी हुई है। ऐसी स्थितियों के बीच जहां एक ओर प्रशासन कैंची धाम महोत्सव के लिये बड़े स्तर पर प्रबंध करता नजर आ रहा है, लेकिन सड़क की टूटी रेलिंग की मरम्मत नहीं की गयी है। बल्कि इसकी जगह कट्टे और झंडे लगाकर काम चलाऊ व्यवस्था की जा रही है।
15 को नैनीताल, भीमताल, भवाली, ज्योलीकोट मार्ग व भूमियाधार के विद्यालयों में अवकाश घोषित:-
नैनीताल/ उत्तराखंड के ९ नैनीताल जनपद के केंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस पर 15 जून को आयोजित होने वाले महोत्सव को देखते हुए कैंची धाम के आसपास के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिये अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जनपद के मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि 15 जून 2024 को आयोजित बाबा नीब करौरी के कैंची धाम के वार्षिक महोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत ९ नैनीताल नगर क्षेत्र के भीमताल, भवाली, ज्योलीकोट मार्ग व भूमियाधार मार्ग के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 15 जून 2024 को आयोजित बाबा नीब करौरी के कैंची धाम के वार्षिक महोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत ९ नैनीताल नगर क्षेत्र के भीमताल, भवाली, ज्योलीकोट मार्ग व भूमियाधार मार्ग के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 15 जून को अवकाश रहेगा।
16 तक वनाग्नि की घटनाओं के दृष्टिगत एनडीआरएफ एसडीआरएफ भी रहेगी तैनात:-
नैनीताल/ वनाग्नि की घटनाओं की संवदेनशीलता को देखते हुये कैंची धाम मंदिर में रविवार 16 जून 2024 तक एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमें तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों हेतु तैनात रहेंगी। अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि वर्तमान में तापमान की वृद्धि एवं आद्रता मे अत्यंत कमी होने के कारण कैंची धाम क्षेत्र वनाग्नि की घटनाओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। इसलिये वनाग्नि की घटनायें होने पर त्वरित कार्यवाही हेतु कैंची धाम मंदिर परिसर में दोनो ओर एक किमी के क्षेत्र के साथ ही निगलाट, हली-हरतपा मार्ग एवं कैंची धाम मंदिर से रातीघाट के मध्य राहत एवं बचाव कार्यों हेतु वन विभाग, पुलिस विभाग, अग्निशमन आदि विभागों के साथ ही एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमों की तैनाती की जा रही है।
नैनीताल/ शुक्रवार को कुमाऊं परिक्षेत्र के डीआईजी डॉ. योगेंद्र यादव व ९ नैनीताल के एसएसपी पीएन मीणा ने कैची धाम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही श्रद्धालुओं के मंदिर तक जाने के लिये मुख्य मोटर मार्ग के किनारे चौड़ा कर बनाये पैदल पथ की बैरिकेटिंग की मजबूती व सुरक्षा जांच के बारे में पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।