द्वाराहाट विकास खंड के कपड़ा के निवासी सेना के जवान मनीष की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

रानीखेत/ जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर में तैनात सेना के सिपाही की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना है। आधिकारिक सैन्य सूत्रों ने मामले की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें 👉 21 अक्टूबर को होगा कमिश्नरी घेराव।

इधर परिजनों को भी सिर्फ गोली लगने की सूचना मिली है। सिपाही चार साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात था। मूल रूप से द्वाराहाट के कफड़ा गांव निवासी स्व. पूरन सिंह बष्टि के 23 वर्षीय बेटे मनीष बिष्ट सेना में थे।

यह भी पढ़ें 👉 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगेहाथों गिरफ्तार।

शनिवार को ही परिवार को उनकी संदिग्ध परस्थितिथियों में गोली लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। हालांकि पूरे प्रकरण की जांच में जम्मू कश्मीर की पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बायोमेट्रिक मशीन गायब।

डेढ़ महीने पहले लौटे थे मनीष सिपाही मनीष बेहरूटे बालाकोट मेंढर में तैनात थे। उनके बड़े भाई दीपक बिष्ट ने बताया कि डेढ़ महीने पहले ही मनीष एक महीने की छुट्टी काटकर गए थे और वह खुश थे। उन्होंने बताया कि मनीष ने यहीं से पढ़ाई की। कोरोनाकाल के दौरान वह कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। बेटे को गोली लगने की सूचना के बाद मां हेमा देवी बेसुध हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *