उत्तराखंड में यहां फिर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा एक ब्यक्ति की हुई मौत बुजुर्ग सहित 2 लोग घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ ऊपर से नीचे वाली सड़क पर गिरा ईंटों से भरा लोडर चालक की मौत बुजुर्ग सहित दो अन्य लोग घायल
ईंटों से भरा लोडर वाहन अदनी रौंतल मोटर मार्ग पर जा रहा था। रौंतल गांव से लगभग 50 मीटर पहले वाहन अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे की सड़क पर जा गिरा। उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ विकासखंड के रौंतल गांव के नजदीक सड़क पर एक लोडर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 वनाग्नि में भी बेईमानी जंगलों के साथ-साथ आंकड़ों से भी उठ रहा है धुआं पौने दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र को नुक्सान की रिपोर्ट।

घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसमें सवार एक बुजुर्ग सहित दो घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। इनमें से घायल बुजुर्ग लगभग दो घंटे तक वाहन के अंदर ही फंसे रहे। एसडीआरएफ की टीम ने घायल को वाहन से बाहर निकाला। वहीं वाहन में फंसे शव को भी काफी मशक्कत से बाहर निकाला गया। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को दोपहर में ईंटों से भरा लोडर वाहन अदनी रौंतल मोटर मार्ग पर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, खैनुरी गांव की बच्चियों की स्थिति का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया संज्ञान, प्रशासन की टीम ने बढ़ाया मदद का हाथ, आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई।

रौंतल गांव से लगभग 50 मीटर पहले वाहन अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे की सड़क पर जा गिरा। घटना में कुमराड़ा निवासी वाहन चालक अजय सिंह उम32 वर्ष पुत्र चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई वहीं परिचालक कुमराड़ा निवासी सूरज उम्र 26 वर्ष पुत्र शैलेंद्र वाहन से छिटक कर सड़क पर गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई। वहीं तीसरे सवार रामशंकर उम्र 72 वर्ष पुत्र चंद्रमोहन निवासी रौंतल लगभग दो घंटे तक वाहन के अंदर फंसे रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें बाहर निकालकर दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। उसमें गंभीर घायल सूरज को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। ड्राइवर का शव भी वाहन में फंस गया था एसडीआरएफ ने कटर से वाहन के पार्टस काटकर शव बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *