पौड़ी/ उत्तराखंड में आज का दिन हादसों भरा रहा फिर पौड़ी जिले के ही खिसू में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को फिलहाल सीएचसी खिरसू में भर्ती किया गया है जहां वो अभी उपचाराधीन है।
घटना खिर्मू के कठुली गांव के समीप घटी है। ये पूरा परिवार कठुली से परसुंडाखाल शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। आज सुबह से यह पौड़ी जिले में दूसरी घटना घटित हुई। इससे पहले सतपुली में भी एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा समाई।
जिसमें 10 लोग घायल हो गए। श्रीनगर कोतवाली के एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। कोशिश की जा रही है कि घायलों को एयरलिफ्ट करके हायर सेंटर भेजा जाए। इस संबंध में जिला प्रशासन से मदद मांगी गई है। फिलहाल घायलों को सीएचसी खिसू में भर्ती करवाया गया है।