रुद्रप्रयाग/ केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग और भीमबली के बीच पैदल मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को एसडीआरएफ की टीमों के द्वारा दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होकर वैकल्पिक मार्ग बनाकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।
मानसून की लगातार हो रही भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग के अंर्तगत सोनप्रयाग से भीमबली के बीच पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूट कर रास्ते में मलवा आ जाने से आवागमन का मार्ग बंद हो गया था।
ऐसे में पैदल यात्री वही फंस गए थे लेकिन समय रहते श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता देने के साथ एसडीआरएफ राहत दल द्वारा दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होकर वैकल्पिक मार्ग बनाकर यात्रियों को सुरक्षित रूप से निकाला जा रहा है ताकि यात्री अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो सकें।