रुद्रप्रयाग/ केदार घाटी में बुधवार देर रात्रि हुई बारिश से भारी नुकसान की खबर हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक देर रात में हुई भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग मुख्य बाजार से लगभग एक किमी आगे सड़क का काफी हिस्सा नदी के कटाव एवं पहाड़ी दरकने से वाश आउट हो गया है। यहां पर फिलहाल किसी भी प्रकार की पैदल आवाजाही भी सम्भव नहीं है।
यह भी पढ़ें 👉 टिहरी जिले के घनसाली में बादल फटने से आए सैलाब में दबकर पति-पत्नी की मौत बेटा घायल।
गौरी कुण्ड के आस-पास जंगल चट्टी व भीमबली के बीच के कई स्थानों पर, भीमबली पुलिस चौकी से आगे और लिंचोली क्षेत्र में पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ हैं। नदियों का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है। पुलिस ने चारधाम यात्रियों से अपील की है कि रुद्रप्रयाग तक पहुंचे जो भी यात्री जहां पर हैं वहीं सुरक्षित रहें फिलहाल अपनी केदारनाथ धाम यात्रा को स्थगित कर दें।
क्योंकि सोनप्रयाग से आगे मोटर मार्ग व पैदल मार्ग की स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग के रामबाड़ा में मंदाकिनी नदी पर स्थित दो पुल बह गए हैं।
पुराने मार्ग पर स्थित थे ये पुल।
यात्री और घोड़े संचालक शार्टकट रास्ते के रूप में करते थे उपयोग।पुल कल रात की बारिश में मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में बह गए।