बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हुआ हादसा, बस और ट्रक में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, बस में 33 यात्री थे सवार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि टिहरी

टिहरी/ शुक्रवार यानी आज राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर शिवमूर्ति के समीप बस और ट्रक की टक्कर हो गयी जिसमें ट्रक के हेल्पर को गंभीर चोटें आई हैं टक्कर बीच सड़क में होने के कारण राजमार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया वहीं घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।वहीं दूसरी ओर बीते दिन श्रीनगर के समीप यात्रियों से भरी बस के ब्रेक फेल होने से बस बीच सड़क पर पलट गई जिसके चलते 15 यात्री घायल हो गए थे

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा सही 6 जिलों के लिए मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी।

सभी यात्री बदरीनाथ से दर्शन करके लौट रहे थे इसी बीच वे हादसे का शिकार हो गए और आज ऋषिकेश से चमोली जा रही सवारियों से भरी बस ऋषिकेश की ओर जा रहे ट्रक से टकरा गई बस में लगभग 33 यात्री सवार बताए जा रहे हैं जो अपने गंतव्य चमोली के लिए जा रहे थे फिलहाल बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं पुलिस इन सभी लोगों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य स्थान के लिए भेज रही है।

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत, बदलाव के साथ 20 जून से होगी अग्निवीर भर्ती रैली।

पुलिस के मुताबिक घटना किस वजह से हुई इसकी पड़ताल की जा रही है वाहन में सवार लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है देवप्रयाग थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि सुबह 7.30 मिनट ट्रक ओर बस की भिड़ंत की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची हादसे में ट्रक के हेल्पर को गंभीर चोटें आई हैं जबकि बस में सवार सभी 33 यात्री सुरक्षित हैं घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *