चमोली, गौचर में 07.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के निर्देशन एवं“नशामुक्त चमोली अभियान के तहत जनपद पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है।

यह भी पढ़ें 👉 थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए भारत सरकार की अंतरमंत्रालयीय टीम ने हवाई सर्वे कर किया विस्तृत सर्वेक्षण।

दिनांक 07/09/2025 को चौकी गौचर प्रभारी उ0नि0 मानवेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सिदोली मोटर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की सघन चैकिंग के दौरान एक स्कूटी संख्या UK 11B 3772* सवार युवक पुलिस की नज़र में आया। रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 07.11 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य ₹71,000/-) बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां ट्रॉली के सहारे नदी पार कर रही 15 वर्षीय किशोरी बही नदी में पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने चलाया सर्च अभियान।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान –अक्षय कुमार पुत्र हरदीप कुमार, निवासी पनाई गौचर, उम्र 29 वर्ष
बरामद अवैध स्मैक के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में *मु0अ0सं0–49/25, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट* में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को मा० न्यायालय में पेश किया जा रहा है
उ0नि0 मानवेंद्र सिंह गुसाईं चौकी प्रभारी गौचर हे0कां0 दीवान सिंह कां0 संतोष आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।

चमोली पुलिस का संदेश 

जनपद चमोली में नशे के कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस का अभियान लगातार जारी है

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां सब इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिस कर्मियों पर हुआ हत्या का मुकदमा दर्ज।

और नशे के सौदागरों को हर हाल में कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। समाज और युवाओं को इस ज़हर से बचाने की मुहिम में चमोली पुलिस हर समय तत्पर है। आमजन से अपील है कि नशे से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुँचाएँ, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *