रुद्रप्रयाग में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त 2 लोगों की रुद्रप्रयाग में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त 2 लोगों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत। पर ही हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीरी बाजार में स्टेट बैंक के नजदीक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा समाई जिसमें सवार आठ लोगों में से दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 6 लोगों को 108 सेवा के माध्यम से उपचार के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह आयोजित।

पुलिस ने दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है मक्कूमठ से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा एक मैक्स वाहन अचानक भीरी के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा। जिसमें 8 लोग सवार थे। सूचना पर थाना ऊखीमठ एवं अगस्त्यमुनि पुलिस के साथ रेस्कयू दल मौके पर पहुंची जहां रेस्कयू दल ने खाई में गिरे वाहन से घायलों को सड़क तक पहुंचाया जहां से 108 से माध्यम से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान कहा जल्दी ईडी और सीबीआई को सौंपूंगा उत्तराखंड के भ्रष्टाचारी नौकरशाहों की लिस्ट।

जबकि दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। थाना अध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के बाद थाना ऊखीमठ पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

मृतक

1- चालक 28 वर्षीय विकास निवासी ग्राम किसरौता थाना व जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश
2- 45 वर्षीय शिशपाल निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश

घायल

1- 42 वर्षीय टिल्लू पुत्र जगराम निवासी ग्राम नवादा रायपुर सहादात जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश

2- 32 वर्षीय सुनील पुत्र रामकुमार निवासी सुन्दरपुर बिजनौर, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें 👉 कक्षा 9 के बच्चे कौशलम् में करेंगे समस्या का समाधान।

3- 28 वर्षीय जौनी कुमार निवासी हांडा, महिदास थाना रायपुर सहादात बिजनौर, उत्तर प्रदेश
4- 38 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र लीलापत सिंह निवासी जलालपुर, सुल्तान थाना कोतवाली देहात उत्तर प्रदेश पवन पुत्र रामकुमार निवासी सुन्दरपुर बिजनौर, उत्तर प्रदेश नत्थू निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *