उत्तराखंड परिवहन निगम की तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने रौंदा भेड़ों के झुंड को कई भेड़ों की हुई मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड परिवहन निगम की एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस (संख्या UK07PA 8999) ने ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर सड़क पार कर रही भेड़ों के झुंड को रौंदा डाला। हादसे में सात भेड़ें बस की चपेट में आ गईं जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म होटल मैनेजर सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मृत भेड़ों के अंग सड़क पर बिखर गए और चारों ओर खून फैल गया। एक भेड़ गर्भवती बताई जा रही है जिसका पेट फट गया था। हादसे के दौरान उसके दो शावक बाहर निकल आए लेकिन तब तक भेड़ की मृत्यु हो चुकी थी। घटनास्थल का दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग भावुक हो उठे।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत जिले के बाराकोट विकास खंड में महिला को गुलदार ने किया गंभीर घायल, महिला को हायर सेंटर के लिए किया गया रेफर

भेड़ों के स्वामी ने आरोप लगाया कि बस चालक नशे की हालत में था। उनका कहना है कि जब उन्होंने चालक से बात की तो उसके मुंह से शराब जैसी तेज गंध आ रही थी। पुलिस के मुताबिक बस ओवरस्पीड में थी और चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 लोहाघाट में खुलकर सामने आई भारतीय जनता पार्टी की गुटबाजी मुख्यमंत्री की सभा से दो बार विधायक रहे पूरन सिंह फर्त्याल रहे नदारद।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल व मृत भेड़ों को पिकअप वाहन के माध्यम से हटाया गया। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई है तथा मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है की जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *