उत्तराखंड में यहां 3 वर्षीय मासूम को उठा ले गया गुलदार, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ जिले के लैंसडाउन वन प्रभाग में शुकवार देर रात एक तीन वर्षीय बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया। पुलिस और परिजन बच्चे की खोज में जुटे हैं लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, थराली में बादल फटने से मची तबाही कई वाहन मलवे में दबे कुछ लोगों के भी लापता होने की खबर।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना देर रात की है। यहां नेपाल मूल के मजदूर गुमखाल सतपुली सड़क चौड़ीकरण में जुटे थे। मजदूरों ने सड़क किनारे ही टैंट लगाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 जितेंद्र सिंह सुसाइड केस >> हिमांशु चमोली को लेकर बड़ा खुलासा, करन माहरा ने सरकार से पूछे सवाल।

इस बीच विवेक पुत्र रमेश उम्र 3 वर्ष निवासी नेपाल को गुलदार उठा कर ले गया। स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही सतपुली पुलिस बच्चों की खोज में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *