यहां सड़क हादसे में कावड़ यात्री की मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार:-

रूड़की/ लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ यात्रियों के वाहन और पिकअप की टक्कर हो गई, जिसमें एक कांवड़ यात्री की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को लक्सर हरिद्वार मार्ग पर उत्तर प्रदेश के जनपद बड़ौत के गांव मलकपुर निवासी कांवड़िये जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे, जैसे ही लक्सर हरिद्वार मार्ग पर जमदग्नि पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचे तो हरिद्वार की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन से उनके वाहन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 : हल्द्वानी में चल रहे कई कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी, पढ़िए पूरी ख़बर।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गंभीर घायल सौरभ और पंकज को वाहन से जॉली ग्रांट के लिए भेजा। जबकि अमित को रुड़की अस्पताल के लिए रेफर किया। इनमें से सौरभ की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल कांवडियों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक कांवड यात्री के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मौके पर काफी देर जाम लगा रहा। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *