टिहरी गढ़वाल/ प्रतापनगर के राजमहल में अचानक लगी भीषण आग लग गई विकराल लपटें देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। सुबह राजमहल से धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दिया जैसे ही आस-पास के लोग वहां पहुंचे। तब तक एक कमरा पूरा तरह से जल चुका था।
उत्तराखंड के टिहरी जिले में प्रतापनगर के राजमहल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच राजमहल का एक कमरा पूरी तरह से जलकर राख हो गया जबकि अन्य महल में आंशिक रूप से नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह 10 बजे राजमहल से धुएं का गुबार निकलता दिखाई दिया। जैसे ही आस-पास के लोग वहां पहुंचे। तब तक आग एक कमरे को अपने आगोश में ले चुकी थी। आनन-फानन में तहसीलदार प्रतापनगर चंद्रमोहन आर्य थाना अध्यक्ष लंबगांव शांति प्रसाद चमोली अपनी टीम के साथ राजमहल पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया परन्तु आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि काबू पाना मुश्किल हो गया। शाम लगभग चार बजे आग पर काबू पाया जा सका।