हल्द्वानी/ जैसे ही गर्मी बढ़ रही है वैसे ही जंगल में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है फतेहपुर वन रेंज में दमुवाढूंगा के समीप के जंगलों में देर शाम भीषण आग लग गई।
इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे उन्होंने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया परन्तु देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका फतेहपुर वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य के अनुसार।
कल देर शाम 6 बजे जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर वन कर्मचारियों को रवाना कर दिया गया फिलहाल वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है।