यहां पेयजल लाईन को क्षतिग्रस्त करने पर मुकदमा दर्ज।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल:-

भवाली/ पेयजल लाईन को क्षतिग्रस्त करने, सरकारी कार्य में बाधा और लोकसेवक को धमकाने के आरोप में लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 : पौड़ी, शराब पीकर हैवान बना बेटा लकड़ी से पीट-पीटकर मां को उतारा मौत के घाट।

पटवारी क्षेत्र धनियाकोट में ग्राम चौड़ा में सरकारी पेयजल योजना का निर्माण के दौरान आरोपी कृपाल सिंह मेहरा व धनियाकोट व लगभग दो दर्जन लोगों पर पेयजल योजना की पाईप लाईन को क्षतिग्रस्त करने, सरकारी कार्य में बाधा, पाईप लाईन को बनाने पर फिर से तोड़ देने व जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनके खिलाफ अनुराग सिंह यादव उत्तराखण्ड पेयजल निगम में वर्क एजेन्ट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *