रुड़की/ हरिद्वार जिले के रुड़की में वन विभाग के कार्यालय में कथित अवैध पैसों के लेनदेन का मामला सामने आया है इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने अपने स्तर पर जांच भी शुरू कर दी है।
प्रधान सहायक का बताया जा रहा है वीडियो
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीडियो वन विभाग कार्यालय में तैनात एक प्रधान सहायक का बताया जा रहा है।
जिसमें वो लोगों से कुछ पैसे लेते हुए भी दिखाई दे रहे हैं वायरल वीडियो में कर्मचारी अलग-अलग जगहों पर लोगों से रकम लेते और पैसे कम होने की बात कहते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिखाई दे रही रकम किस काम के एवज में ली जा रही थी और इस लेनदेन के पीछे वास्तविक वजह क्या थी यह अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
वन विभाग के अधिकारियों ने वीडियो का लिया संज्ञान
वहीं वीडियो के सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया
फिलहाल इस पूरे मामले में रुड़की के उप प्रभागीय वनाधिकारी (SDO) ज्वाला प्रसाद गौड़ का बयान भी सामने आया है.
वीडियो की जांच के दिए आदेश।
उन्होंने मामले को लेकर विभागीय स्तर पर की जा रही कार्रवाई और जांच के संबंध में जानकारी दी है उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है जांच के बाद कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।
One thought on “उत्तराखंड वन विभाग के इस कार्यालय में रिश्वत लेते बाबू का विडियो हुआ वायरल, एसडीओ ने दिए जांच के आदेश।”