गौचर मेले की पांचवीं संध्या पर राजमती घस्यारी तेरी झवरी बाजी छम छमा छम, पर थिरके युवा दर्शक। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे दर्शक।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली:-

गौचर चमोली/ राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की पांचवीं संध्या लोक गायक संकल्प खेतवाल अंजू तोमर एवं मनोज सागर के नाम रही। स्थानीय कलाकारों ने देवी देवताओं की स्तुति सहित लोकगीत लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी।

यह भी पढ़ें 👉 : 16 से 30 नवम्बर तक संचालित हो रहा है स्वगणना अभियान, नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर भर सकते हैं ऑनलाइन प्रपत्र।

बुधवार सायं मेला मंच पर विद्यालयी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सीनियर छात्र छात्राओं ने लोक गीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के बाद मंच पर स्वजन सांस्कृतिक कला मंच जौनपुर की टीम द्वारा जोनसारी लोकगीत लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी। इस कार्यक्रम के बाद दर्शकों ने लोक गायक संकल्प खेतवाल का मंच पर पहुंचने पर ताली बजाकर स्वागत किया। उन्होंने ने भी दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए अपनी प्रस्तुति। हो देवा नमः नमः,मधुली हीरा हीर मधुली, राजमती घस्यारी तेरी झवरी बाजी छम छमा छम, हीरा मोती ना चाहूं मै चाहूं संगम तेरा,बाई सुआ तौडी़ दिल मेरु,बम लहरी आदि की शानदार प्रस्तुतियां दी।के बाद मंच पर पहुंचे लोक गायक अज्जू तोमर एवं मनोज सागर की प्रस्तुति झुमका तेरा कानों का,नाटी दा चस्का बुरा,स्यो की दाणी,ठेकेदरो तेरो मामा,भांग घोटा से मानिए।आदि प्रस्तुतियों ने देर रात तक दशकों का खूब मनोरंजन किया।

इससे पहले सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का सुमारंभ किया। इस मौके पर मेलाधिकारी अलकेश नौडियाल द्वारा मुख्य अतिथि जिला जज जनपद रुद्रप्रयाग श्रीमती नीमा अग्रवाल, विशिष्ट अतिथियों श्रीमती पायल सचिव डालसा रुद्रप्रयाग, अमित कुमार सीजेएम रुद्रप्रयाग, विकास कुमार सिविल जज रुद्रप्रयाग, सिद्धार्थ कुमार जुडीशियल मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग,नदीम अहमद एएसजेएम रुद्रप्रयाग, सैनानी मनोहर सिंह रावत भातिसीपु गौचर उप सैनानी जगाती कुमार, सुबेदार मेजर राकेश नौटियाल, रामकिशोर ध्यानी, हरिकृष्ण भटृ, आशीष नेगी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह कठैत सम्मानित करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *