चमोली/ 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले में 18 व19 नवम्बर को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मेला मैदान में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही मेले में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भीड़ बढ़ती चली गई।
मेले में लगी विभिन्न दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। पहाड़ी उत्पादों, ऊनी वस्त्रों, गर्म कपड़ों, घरेलू उपयोग की वस्तुओं, खिलौनों और खानपान की दुकानों पर विशेष रौनक देखने को मिली। वहीं झूले, मनोरंजन के साधन और अन्य आकर्षण बच्चों व युवाओं के लिए खास रहे। मेले में उमड़ी भीड़ से व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक दिखाई दी। लंबे समय से गौचर मेले का इंतजार कर रहे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने मेले में पहुंचकर खरीदारी के साथ ही सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।
One thought on “गौचर मेले में बढी भीड़ व्यापारियों के खिले चेहरे।”