उत्तराखंड में होगा सत्ता के लिए संग्राम, नवम्बर और दिसम्बर में आएंगे बीजेपी और कांग्रेस के राष्ट्रीय चेहरे दोनों पार्टियों ने तैयार किया मेगा प्लान।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य का सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने नवंबर और दिसंबर महीनों में अपने राष्ट्रीय दिग्गजों की जनसभाएं कराने की व्यापक योजना बनाई है। बीजेपी की ओर से मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक से दो बड़ी रैलियां प्रस्तावित हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में लाखों गैस कनेक्शन हुए बंद, देहरादून शहर में ही एक लाख से अधिक कनैक्शन बंद, पढ़िए क्या है समाधान।

जबकि चुनावी अभियान की शुरुआत 21 और 22 नवंबर 2026 को हरिद्वार में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से होगी। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राज्य प्रभारी राम माधव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इससे पहले 6 नवंबर 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया था।

यह भी पढ़ें 👉 भाजपा विधायक दलीप सिंह की अंकिता के माता-पिता को नसीहत इंसान चाहिए तो मुआवजा लौटाओ, बयान से भड़की कांग्रेस।

दूसरी ओर कांग्रेस ने भी गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में संतुलन साधते हुए नवंबर और दिसंबर में कुल नौ बड़ी जनसभाएं आयोजित करने का खाका तैयार किया है। पार्टी की इस प्रस्तावित सूची में राहुल गांधी की रुद्रपुर, पौड़ी और देहरादून ग्रामीण में रैलियां शामिल हैं। इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभाएं गोपेश्वर,

यह भी पढ़ें 👉 ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों की हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर एक व्यक्ति की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत 4 लोग गंभीर घायल।

पिथौरागढ़ और चिन्यालीसौड़ में, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभाएं रुड़की, देहरादून शहर और ऊधम सिंह नगर में प्रस्तावित की गई हैं। दोनों ही दलों के केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इन रैलियों की आधिकारिक तिथियों का ऐलान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *