चमोली की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, हटाई गई मतदाता प्रविष्टियों का कर रहे सत्यापन।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जनपद चमोली की तीनों विधानसभा क्षेत्रों बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग में मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाता प्रविष्टियों का सत्यापन किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हटाई गई मतदाता प्रविष्टियों का पुनः सत्यापन करते हुए पात्र मतदाताओं की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग में अनियंत्रित होकर पलटा टैम्पो ट्रैवलर मची चीख पुकार 16 लोग हुए घायल सभी अस्पताल में भर्ती।

अभियान के तहत बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों के अंतर्गत संबंधित मतदाताओं के घरों पर पहुंचकर हटाई गई प्रविष्टियों का सत्यापन कर रहे हैं। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। साथ ही मतदाता सूची में अपात्र प्रविष्टियों को रोकने और अभिलेखों की शुद्धता बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 मंत्री रेखा आर्या और पति गिरधारी लाल के बीच इस महिला के आने से बड़ी दरार कल्पना की एंट्री से हत्या के आरोपों तक पहुंचा विवाद।

सत्यापन अभियान के साथ ही पात्र नए मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6, नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, पता एवं अन्य प्रविष्टियों में संशोधन के लिए फार्म-8 के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में न्यूनतम वेतन में हुई बढ़ोतरी, श्रमिकों को एक अक्टूबर से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन।

इसके अतिरिक्त जनपद में स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक; समयबद्ध व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश।

जिला प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने के साथ ही प्रत्येक पात्र नागरिक की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को सत्यापन कार्य गंभीरता और समयबद्धता के साथ संपन्न करने पर जोर दिया जा रहा है।

One thought on “चमोली की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, हटाई गई मतदाता प्रविष्टियों का कर रहे सत्यापन।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *