रुद्रप्रयाग/ जिला मुख्यालय पीडब्ल्यूडी तिराहे के समीप शनिवार दोपहर लगभग 2:33 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया यहां यात्रियों से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर (DL 01 VC 6074) अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में वाहन चालक सहित कुल 16 लोग घायल हो गए हैं जिनमें आठ महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं। गनीमत रही कि वाहन अनियंत्रित होने के बाद गहरी खाई में गिरने के बजाय सड़क पर ही पलट गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के समन्वय से जिला आपदा प्रतिवादन बल (डीडीआरएफ) स्थानीय पुलिस और 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने भी तत्काल घटनास्थल और जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को घायलों के त्वरित और समुचित इलाज के सख्त निर्देश दिए हैं जबकि पुलिस प्रशासन दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुट गया है।
One thought on “रुद्रप्रयाग में अनियंत्रित होकर पलटा टैम्पो ट्रैवलर मची चीख पुकार 16 लोग हुए घायल सभी अस्पताल में भर्ती।”