नैनीताल विधायक सरिता आर्या के गांव के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं के लिए किया धरना प्रदर्शन, रोड़ नहीं तो वोट नहीं के लगाए नारे, कहा अब इसका जिम्मेदार होगा प्रशासन।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर भूमियाधार के ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके अपना आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते हुए जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आज भी उन्हें सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सड़क की सुविधा नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी बीमार, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को उठानी पड़ती है।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़ के सबसे बड़े अस्पताल की व्यवस्थाओं की खुली पोल पेइंग वार्ड के बेड पर सोते हुए मिले आबारा कुत्ते।

ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र में होने के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। धरने के दौरान ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि इसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में पीपीएस के 67 पदों पर निकली भर्ती 29 सितंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन।

धरना प्रदर्शन में ग्राम प्रधान मीनाक्षी टम्टा समेत अधिवक्ता आकाश बिष्ट, हिमांशु पांडे, प्रदीप त्यागी, करन कुमार, पंकज बिष्ट, राहुल आर्य, शीलू कुमार, रोहित आर्य, अर्जुन कुमार, गौरव बिष्ट, हिमांशु पाण्डे, दीप प्रकाश, दिव्यांशु, अमन, चंपा देवी, किरन देवी, जानकी देवी, परियाग, अजय कुमार, संजय बिष्ट, सुरेश चंद्र, नवाब हुसैन, जीशान्त कुमार सिंकू, भावेश नेगी, अनुभव कुमार, संजू बोरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *