उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, केदारनाथ पैदल मार्ग पर महिला तीर्थ यात्री की हुई मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में बारिश और गरज के साथ बौछार की संभावना जताई है। नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी के साथ ही चमोली में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश के तेज से अति तेज दौर की भी आशंका जताई गई है। बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में सड़कें प्रभावित हुई हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, पाडुली में गुलदार ने दिनदहाड़े 2 महिलाओं पर किया हमला दहशत में ग्रामीण।

इसी बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महाराष्ट्र की 60 वर्षीय महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में पत्थर गिरने से महिला तीर्थयात्री की मौत

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार रविवार सुबह महाराष्ट्र के तीर्थयात्री गौरीकुंड से केदारनाथ की ओर जा रहे थे। चीरबासा के समीप अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इसी बीच मंगल अपाराव सिंधे उम्र 60 वर्ष निवासी निम गांव, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र, पत्थर की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली में 6 मौतों के बाद खुली एमसीडी की नींद अब 4 मंजिल से ऊंची अवैध इमारतें होगी सील।

घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने एहतियातन यात्रियों को मार्ग पर रोक दिया। लगभग तीन घंटे तक रास्ते को साफ करने और सुरक्षित किए जाने का काम चला। मार्ग सुरक्षित होने के बाद यात्रा को दोबारा शुरू कर दिया गया

रामनगर में चलती मैक्स पर गिरा पेड़

रामनगर के ढिकुली क्षेत्र में यात्रियों से भरी चलती मैक्स वाहन पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया जबकि वाहन में सवार अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पिथौरागढ़ में भूस्खलन से मार्ग बाधित

पिथौरागढ़ के मूनाकोट क्षेत्र में बारिश के बीच भूस्खलन होने से सड़क मार्ग प्रभावित हुआ है। पहाड़ी से मलबा आने के कारण यातायात बाधित है। प्रशासन और संबंधित विभाग मार्ग को सुचारु करने में जुटे हैं।

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा

रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, शिक्षक दिवस के दिन भी स्कूल में नही पहुंचे शिक्षक बच्चों और अभिभावकों ने अध्यापकों की गैरमौजूदगी में मनाया शिक्षक दिवस।

और यह चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। नदी किनारे रहने वाले लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

आने वाले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

8 सितंबर पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज से अति तेज दौर की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 9 सितंबर पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गरज

के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज से अति तेज दौर की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में जन्मदिन की पार्टी मना रहे अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के युवक की चलती कार से गिरकर हुई मौत।

10 सितंबर देहरादून, टिहरी, नैनीताल,

बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज से अति तेज दौर होने की आशंका है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा पर निकले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है

One thought on “उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, केदारनाथ पैदल मार्ग पर महिला तीर्थ यात्री की हुई मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *