चमोली, पाडुली में गुलदार ने दिनदहाड़े 2 महिलाओं पर किया हमला दहशत में ग्रामीण।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के समीपवर्ती पाडुली गांव के जंगल में रविवार को बाघ ने दो महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट और सुबोध बिष्ट ने कहा कि ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में बाघ की सक्रियता लंबे वक्त से बनी हुई है। इससे पहले भी बाघ कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। अब महिला पर हमले की घटना से जंगल जाने वाले ग्रामीणों और खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली में 6 मौतों के बाद खुली एमसीडी की नींद अब 4 मंजिल से ऊंची अवैध इमारतें होगी सील।

उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह जब गांव की कुछ महिलाएं चारापत्ति लेने के लिए पाडुली गांव के समीप के गर्थातोक के पंडोली धार में जंगल गई थी उसी वक्त अचानक बाघ ने रेखा बिष्ट पत्नी विनोद बिष्ट और भागा देवी पत्नी स्व. विरेंद्र सिंह पर अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इस गांव में बकरी का मांस खाकर बीमार हुए दो दर्जन से अधिक लोगों बीमारों में बच्चे और महिलाएं भी है शामिल।

उनका कहना है कि बाघ के लगातार बढ़ते आतंक के कारण जंगल में जाना जोखिम भरा हो गया है। वन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और बाघ से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि वन विभाग बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए और आवश्यक कार्रवाई करे ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *