गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप पहुंचे गैरसैंण, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सोमवार को शाम करीब 7 बजे गैरसैंण पहुंचकर ब्लॉक सभागार में सवा सात बजे से सवा आठ बजे तक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से गढ़वाल आयुक्त को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां सब्सिडी की फाइल पर कार्रवाई के ऐवज में 10 हजार की रिश्वत मांगने वाले सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

बैठक में गढ़वाल आयुक्त ने कहा गया कि मेरी पहली पोस्टिंग उपजिलाधिकारी के रूप में वर्ष 2001 से 2004 तक गैरसैंण में रही है, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी अधिकारियों से कहा जा कि वह अपनी पहली पोस्टिंग में जाकर देखे कि उनके पहली पोस्टिंग से अब तक उस कस्बे/शहर में वर्तमान तक क्या बदलाव व विकास हुआ है। उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से कहा कि आपके क्षेत्र की जो भी शिकायत है उसकी एक प्रति गढ़वाल आयुक्त (मुझे) को जरूर प्रेषित करे। जिसका सभी जनप्रतिनिधियों ने ताली बजाकर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी,द्वारीखाल विकास खंड के महरगाव में 4 वर्षीय मासूम सहित 3 लोग दबे हैं मकान के मलवे में घटना के 4 घंटे बाद भी प्रशासन नहीं पहुंचा है घटना स्थल पर।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से जीरो टॉलरेंस से काम करने के निर्देश भी दिए, किसी भी अधिकारी कर्मचारी की भ्रष्टाचार में लिफ्ट पाए जाने पर या शिकायत होने पर कानूनी कार्यवाही करने की बात भी कही।उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर IAS अधिकारियों तक पर भी कार्यवाही की है इसलिए सभी अधिकारी कर्मचारी ईमानदारी से काम करें। बैठक में राज्य आंदोलनकारी हरेंद्र कंडारी ने विनायकधार से कस्बीनगर मोटर मार्ग की मांग, पत्थरकट्टा – देवपुरी मार्ग को मुख्य मार्ग से जोड़ने की मांग और ग्राम पंचायत देवपुरी की भौगोलिक परिस्थितियों और जनसंख्या को देखते हुए इसे 3 ग्राम पंचायत में विभाजित करने के लिए गढ़वाल आयुक्त से निवेदन किया गया। जिला पंचायत सदस्य कोठा सुरेश कुमार बिष्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैण में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग, गैरसैण क्षेत्र में रिक्ति के सापेक्ष पटवारियों की नियुक्ति करने, जंगली जानवरों से ग्रामीणों के मवेशियों के हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग उठाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने गैरसैण नगर पंचायत को नगरपालिका बनाने, गैरसैण को जिला बनाने, गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में विकसित करने की मांग की। पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी ने लाटूगैर खेल मैदान को स्टेडियम बनाने की मांग और नामित सभासद पृथ्वी सिंह बिष्ट ने गैरसैण के स्टेडियम का विस्तारीकरण करने की मांग बैठक में की।

यह भी पढ़ें 👉 गढ़वाल मंडल में यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों ने मचाया तांडव कई वाहनों को किया क्षतिग्रस्त।

गढ़वाल आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भी चर्चा हुई।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद अध्यक्ष रामचंद गौड़, ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी, उप जिलाधिकारी अबरार अहमद, खंड विकास अधिकारी पवन कंडारी, जिला पंचायत सदस्य जगदीश घंड़ियाली, अनीता रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों सहित कर्मचारी और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *