नैनीताल/ खैरना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के करीब आठ महीने की गर्भवती होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजन किशोरी को उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे
जांच के दौरान गर्भावस्था का पता चलने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खीसक गई। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को देने के लिए कोतवाली में मेमो भेजा। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम अस्पताल पहुंचती उससे पहले ही परिजन किशोरी को लेकर वहां से चले गए।