उत्तराखंड में यहां हुआ भीषण सड़क हादसा रोड़वेज बस व यूटिलिटी वाहन की हुई आमने-सामने की जबरदस्त भीडत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ जिले के रुड़की-लक्सर मार्ग पर श्यामपुर के पास मंगलवार सुबह-सुबह लगभग 4:30 बजे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक रोडवेज बस और एक यूटिलिटी वाहन के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में यूटिलिटी वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया

कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने किया तत्काल रेस्क्यू

स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी से मिली जानकारी के मुताबिक

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड के 9 जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, शेष जनपदों के लिए भी चेतावनी जारी प्रशासन अलर्ट मोड़ पर।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी प्रदीप रावत, राहुल थापा, संदीप जोशी और मातवर सिंह ने यूटिलिटी वाहन में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

बस में कोई भी यात्री नहीं होने की सूचना

रेस्क्यू में शामिल पुलिसकर्मी से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जब यूटिलिटी चालक को वाहन से बाहर निकाला जा रहा था उस वक्त उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस संख्या UP78JT6806 में कोई यात्री सवार नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश।

वहीं यूटिलिटी वाहन संख्या UP11DT4448 का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मी से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के आधार पर यह सूचना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *