काशीपुर/ ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर के चीमा चौराहे के करीब रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रामपुर के गांव चतरपुर मेवला निवासी सतीश के बेटे गौरव धीमर के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक रविवार देर शाम साढ़े सात बजे सूचना मिली कि एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले उसके साथी घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल ले गए वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कटोराताल चौकी इंचार्ज मीना रावत ने बताया कि मृतक गौरव धीमर नाना-नानी के यहां प्रतापपुर में रहता था। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई। लोगों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। इस बारे में पुलिस व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है।