रानीखेत/ आर्थिक सहायता में कथित अनियमितताओं से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ग्राम- बमस्यू में राज्य की भाजपा सरकार के साथ ही विधायक प्रमोद नैनवाल का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज जताया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के दुख-दर्द को कम करना है।
लेकिन यदि सहायता के वितरण में कथित अनियमितताएं होती हैं तो यह जनभावनाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और पात्र लोगों को उनका हक दिलाने के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए आर्थिक सहायता वितरण में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच तथा पात्र लाभार्थियों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह देव ने किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम अधिकारी न्याय पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह करायत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, ग्राम प्रधान जैनोली, नवीन प्रकाश, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, बाग़म्बर सिंह मेहरा, प्रेम विक्की मेहरा, गोविंद फर्त्याल, नंदन सिंह मेहरा, खुशाल मेहरा, नवीन मेहरा, हेमा मेहरा, गीता माहरा, पार्वती करायत, रघुवर सिंह बिष्ट, भीम सिंह मेहरा, पूरन मेहरा, चंदन सिंह करायत, दयाल राम, ललित मेहरा आदि उपस्थित रहे।