रामनगर/ तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बन्नाखेड़ा रेंज की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध प्रपत्रों के ले जाए जा रहे 480 टिन लीसा से भरे एक कैंटर को पकड़ लिया कार्रवाई के दौरान वाहन चालक जंगल की ओर भागने में सफल रहा जबकि परिचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विभाग ने वाहन और बरामद लीसा को कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध लीसा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बुधवार 22 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 10:00 बजे वन क्षेत्राधिकारी बन्नाखेड़ा को मुखबिर से सूचना मिली कि कैंटर संख्या UK19CA0856 रानीखेत-भिकियासैंण से बेतालघाट होते हुए रामनगर की ओर आ रहा है सूचना पर उप वन क्षेत्राधिकारी दीवान सिंह रौतेला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया तथा बन्नाखेड़ा, बैलपड़ाव, नया गांव और बरैनी क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई।
लगभग 10:30 बजे नया गांव में वाहनों की जांच के दौरान संदिग्ध कैंटर दिखाई दिया वन कर्मियों द्वारा वाहन रोकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन को तेज गति से बरैनी की ओर मोड़ दिया। टीम ने बरैनी रेंज के कर्मचारियों के साथ पीछा किया जिसके बाद चालक ने नया गांव-बरैनी मोटर मार्ग पर जंगल के किनारे वाहन रोक दिया इसके बाद चालक और परिचालक जंगल की ओर भागने लगे चालक मौके से फरार हो गया जबकि परिचालक को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसके ऊपर फूड कैरेट लदे मिले इन्हें हटाकर जांच करने पर काली पन्नी से ढके 480 टिन लीसा बरामद हुए जब परिचालक से लीसे के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए तोवह कोई भी वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाया वन विभाग ने वाहन सहित 480 टिन लीसा को विभागीय अभिरक्षा में ले लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए वाहन को रेंज कार्यालय बन्नाखेड़ा ले जाया जा रहा है फरार चालक की तलाश भी की जा रही है कार्रवाई में बन्नाखेड़ा एवं बरैनी रेंज की संयुक्त टीम शामिल रही।