चकराता वन प्रभाग के एसडीओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार पत्नी ने लगाए हैं गंभीर आरोप।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ चकराता वन प्रभाग के एसडीओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार दूसरी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
लंबे वक्त से विवादों में रहे चकराता वन प्रभाग एसडीओ पर उनकी दूसरी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके चलते आज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, रुद्रनाथ ट्रेक पर ल्वीटी बुग्याल में चमोली के कुजौं गांव निवासी 25 वर्षीय युवक का पेड़ पर लटका मिला शव।

चकराता वन प्रभाग के चर्चित एसडीओ राजीव नयन नौटियाल को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें 👉 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली ( गौचर ) में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व ‘हरेला’

इससे पहले वन विभाग ने भी राजीव नयन नौटियाल को निलंबित किया था लेकिन बाद में उच्च न्यायालय ने उनके निलंबन पर रोक लगा दी थी। लंबे वक्त से विवादों में रहे एसडीओ की गिरफ्तारी के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *