कर्णप्रयाग मार्केट में बस और बोलेरो की हुई आमने-सामने की जबरदस्त भिड़त राजमार्ग के दोनों और लगा लम्बा जाम।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

कर्णप्रयाग/ चमोली जिले के कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में स्थित उमा लॉज के ठीक सामने उस वक्त एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जब एक यात्री बस और बोलेरो वाहन के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई साथ ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में अगले 3 दिन लगातार मूसलाधार बारिश की चेतावनी कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी स्कूल बंद।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोड़ पर दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण वे अनियंत्रित हो गए और सीधे एक दुसरे से टकरा गए। टक्कर की आवाज सुनते ही उमा लॉज और आसपास के दुकानदार तुरंत मदद के लिए दौड़े। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है हालांकि वाहनों में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है जहा उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉रानीखेत, 5 दिनों से लापता युवती को एसडीआरएफ ने सकुशल बरामद किया घनघोर जंगल से।

हादसे के तुरंत बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे स्थानीय बाजार और राष्ट्रीय राजधानी पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस और बोलेरो को बीच सड़क से हटाकर किनारे किया और काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पहाड़ी रास्तों पर सभी वाहन चालकों से गति सीमा का ध्यान रखने व सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *