आरक्षित वन क्षेत्र में हुआ वन कर्मियों पर हमला मारपीट कर फाड़ी वर्दी मोबाइल फैंका नहर में।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ श्यामपुर रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में गश्त कर रहे दो वन आरक्षियों पर कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने वन कर्मियों के साथ मारपीट
की और उनकी वर्दी फाड़ दी सरकारी कार्य में बाधा डाली और वीडियो बनाने के लिए निकाला गया मोबाइल छीनकर नहर में फेंक दिया। सूचना पर सरकारी वाहन मौके पर पहुंचा तो दो आरोपी फरार हो गए जबकि तीन आरोपियों को नामजद करते हुए कोतवाली श्यामपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी जिले के नैनीडाडा विकास खंड में सुबह-सुबह घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला ग्रामीणों में भारी आक्रोश।

वन आरक्षी ललित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून की शाम लगभग 6:30 बजे वह वन आरक्षी अश्वनी कुमार के साथ श्यामपुर बीट के कक्ष संख्या-7
स्थित नहर पटरी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच हरिद्वार की ओर से एक कार (डीएल-5सीएन-2968) आरक्षित वन क्षेत्र की ओर आती दिखाई दी। कार रोककर पूछताछ करने पर उसमें सवार पांच युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। आरोप है कि सभी युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। तहरीर के अनुसार पूछताछ के दौरान ही कार सवार युवकों ने गाली-गलौज शुरु कर दी और कार से उतरकर दोनों वन कर्मियों के साथ मारपीट करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉 हर बरसात में सहमता हुआ थरालीबगड आख़री कब मिलेगा स्थाई समाधान ताकि चैन से रह सके लोग।

वन आरक्षी ने घटना का
वीडियो बनाने के लिए मोबाइल निकाला तो एक आरोपी ने मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया और नहर में फेंक दिया। वहीं दूसरे आरोपी ने कार से लोहे का पाइप निकालकर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। वन कर्मियों का आरोप है कि हमले के दौरान उनकी वर्दी फाड़ दी गई और राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई।

यह भी पढ़ें 👉 शर्मनाक, देहरादून में पढ़ने गई हल्द्वानी और चमोली की दो युवतियां इस हालत में मिली 3 मुस्लिम लड़कों के साथ।

किसी तरह उन्होंने अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। सरकारी वाहन को मौके पर आता देख दो आरोपी फरार हो गए। तहरीर में शिवम कश्यप, अनूल और विकास सिंह को नामजद किया गया है। वन आरक्षी ने तहरीर में आशंका जताई है कि यदि सरकारी टीम वक्त पर मौके पर नहीं पहुंचती तो आरोपी उनकी हत्या करके शव नहर में फेंक सकते थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *