पौड़ी जिले के नैनीडाडा विकास खंड में सुबह-सुबह घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला ग्रामीणों में भारी आक्रोश।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी/ उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पौड़ी जिले के नैनीडांडा विकासखंड से सामने आया है यहां आज सुबह गुलदार के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

 गुलदार ने घास काटने गई महिला को उतारा मौत के घाट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नैनीडांडा विकासखंड के अंतर्गत पट्टी बिजलौट की ग्राम सभा बणासी तल्ली में यह हृदयविदारक घटना हुई।

यह भी पढ़ें 👉 हर बरसात में सहमता हुआ थरालीबगड आख़री कब मिलेगा स्थाई समाधान ताकि चैन से रह सके लोग।

शनिवार सुबह गांव की दो महिलाएं सुशीला देवी उम्र लगभग 52 वर्ष और शांति देवी हमेशा की तरह गांव के ऊपरी हिस्से में जंगल की तरफ घास काटने गई थीं। दोनों महिलाएं अभी काम में जुटी ही थीं कि तभी झाड़ियों में घात लगाए बैठे आदमखोर गुलदार ने अचानक सुशीला देवी पर जानलेवा हमला कर दिया।

सहेली ने दिखाई बहादुरी पर नहीं बची जान

गुलदार को हमला करते देख साथ मौजूद शांति देवी ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी सहेली की जान बचाने के लिए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ तुरंत मौके की तरफ दौड़े। परन्तु जब तक ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तब तक गुलदार महिला को बुरी तरह लहूलुहान करके मौत के घाट उतार चुका था।

यह भी पढ़ें 👉 शर्मनाक, देहरादून में पढ़ने गई हल्द्वानी और चमोली की दो युवतियां इस हालत में मिली 3 मुस्लिम लड़कों के साथ।

ग्रामीणों के भारी हुजूम और शोर शराबे को देखकर गुलदार शव को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

 ग्रामीणों में भारी आक्रोश गश्त और पिंजरा लगाने की मांग

इस दर्दनाक हादसे के बाद से बणासी तल्ली और आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉 जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को एसआईआर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे वक्त से गुलदार की आवाजाही बनी हुई थी परन्तु विभाग ने समय रहते कदम नहीं उठाए। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में तुरंत वन विभाग की गश्त बढ़ाई जाए और आदमखोर हो चुके इस गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाया जाय ताकि भविष्य में ऐसी किसी अनहोनी को रोका जा सके।
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *